हरिद्वार: हरिद्वार में चरम सीमा पर पहुंची शारदीय कांवड़ यात्रा, हर की पौड़ी पर उमड़ी कांवड़ियों की भारी भीड़
हरिद्वार में चल रही शारदीय कावड़ यात्रा अब चरम सीमा पर पहुंच गई है। आज दिन भर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर कांवड़ियों की भारी भीड़ दिखाई दी। हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर कांवड़िए अपने-अपने गंतव्यों को रवाना हुए। शारदीय कावड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश पंजाब और हरियाणा समेत अन्य कई राज्यों से कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं।