हरिद्वार: तेज बारिश के बाद मोती बाजार और बड़ा बाजार में भीषण जल भराव, कांवड़ की कई दुकानों में भरा पानी व पार्किंग में फंसे वाहन
रविवार रात हुई तेज बारिश के चलते मोती बाजार और बड़ा बाजार में जल भराव हो गया। कांवड़ की कई दुकानों में जल भराव हो गया। जिसके चलते व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, अचानक पानी आने से पार्किंग में खड़े कई वाहन भी फंस गए।