हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने फेरूपुर कब्रिस्तान के पास से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 200 पव्वे किए बरामद
पथरी थाना पुलिस ने आज फेरूपुर कब्रिस्तान के पास से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम जितेंद्र और अमन है, दोनों ही आरोपी रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से देसी शराब के 200 पव्वे भी बरामद हुए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया।