शामली: शामली के मंगलौरा गांव में सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार से हुई मारपीट, पीड़ित ने SP से की शिकायत
Shamli, Shamli | Nov 10, 2026 शामली जनपद के गांव मंगलौरा निवासी सुभाष ने अपने परिवार के साथ पुलिस कार्यालय शामली पहुंचकर शिकायत की। ग्रामीण ने बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाता है और 8 नवंबर को दुकान पर एक व्यक्ति सामान लेने आया था, जिससे सामान के पैसे मांगने पर आरोपी ने अपने परिजनों को बुलाकर मारपीट की। पीड़ित ने SP से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।