सरीला: इटैलिया बाजा गांव में खेत में पड़ा मिला युवा किसान का शव, परिजन बोले- गेहूं की फसल के लिए पलेवा कर रहा था
जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गाँव में स्थित खेत में पलेवा करने के लिए गए 25 वर्षीय युवा किसान का शव संदिग्ध अवस्था के चलते खेत पर भरे पानी में पड़ा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया।