पनागर: बरेला में आदिवासी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बयान पर फूंका पुतला, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश में आदिवासी दिवस और जनजातीय गौरव दिवस को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बरेला में आदिवासी कांग्रेस ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। आदिवासी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष धीरेंद्र संजू ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के एक हालिया बयान पर तीखा ऐतराज जताया है। उनका आरोप है कि राज्य के मुखिया को यह तक