सूरजपुर के बिश्रामपुर में सरकारी शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके 18 वर्षीय बेटे सुजल की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने 2 से 3 स्थानीय संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ में 20 लाख रुपये के लोन के लेन-देन को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। आशंका है कि, हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए मां-बेटे दोनों के मोबाइल फोन गायब कर दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए संदिग्ध आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है।
साजिश इस कदर शातिराना थी कि 12वीं के मेधावी छात्र सुजल की धारदार हथियार से हत्या कर लाश को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया, जबकि शिक्षिका की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया गया था। कार्मेल स्कूल ने अपने होनहार छात्र की मौत पर शोक जताते हुए अवकाश घोषित किया है। पुलिस अब बैंक रिकॉर्ड्स और संदिग्धों के बयानों को क्रॉस-वेरीफाई कर रही है; जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
#SurajpurDoubleMurder #CrimeNewsHindi #ChhattisgarhNews #AmbikapurCrime #BishrampurNews #BreakingCrime #JusticeForSujal #ChhattisgarhPolice #FatafatNews