दादरी: मामूरा चौक से पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बरामद हुए सोने-चांदी के आभूषण
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चोरों से सोने-चांदी के आभूषण खरीदने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से दिलीप के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।