दादरी: बिसरख क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने गौवंश पर तेजाब फेंककर किया गंभीर रूप से घायल, पशु चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात व्यक्ति ने गौवंश पर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने गौवंश को गंभीर अवस्था में नजदीकी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं स्थानीय लोगों ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है।