दादरी: गौर सिटी मॉल के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो शातिर मोबाइल चोर घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित गौर सिटी मॉल के समीप बुधवार दे रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो शातिर मोबाइल चोर घायल हो गए, वहीं अन्य बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मौके से चोरी के 9 मोबाइल, दो अवैध तमंचे व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।