दादरी: सेक्टर-62 गोल चक्कर से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मंगलवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध चाकू बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अजय के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है, जो जनपद से वाहनों को चुरा कर बाहर के राज्यों में सस्ते दामों में बेच रहा था।