दादरी: सेक्टर-142 क्षेत्र में फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाकर बुजुर्ग ने आत्महत्या की, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-142 क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाकर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने बताया है कि बुजुर्ग लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे जिनके चलते उन्होंने बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।