दादरी: आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जनपद के होटलों व गेस्ट हाउसों में चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बुधवार को रात में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत होटलों/गेस्ट हाउसों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसीपी सौम्या सिंह के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने होटल/गेस्ट हाउस में ठहरने वाले व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।