कैरो: लोहरदगा: पीएमश्री राजकीय विद्यालय जिंगी में बाल संसद का गठन, बच्चों ने ली शपथ
लोहरदगा के पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी में बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बाल संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई।