गिधौर: गिद्धौर में मां पतसंडे वाली के विसर्जन में शामिल हुए मंत्री श्रेयसी सिंह और दामोदर रावत
Gidhaur, Jamui | Oct 22, 2026 गिद्धौर दुर्गा मंदिर में बुधवार की देर संध्या मां पतसंडे वाली की प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह तथा परिवहन मंत्री दामोदर रावत शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने मां दुर्गा की आरती की और विधिवत पूजा-अर्चना किया। समिति के लोगों ने गुरुवार को 8 बजे बताया कि दोनों मंत्रियों क्षेत्रवासियों के सुख, शांति की कामना की।