गरहां ओपी क्षेत्र में मध्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना की गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई। गरहां ओपी पुलिस टीम ने पटियशा स्थित एक बसवारी में छापेमारी कर एक ट्रक और तीन चारपहिया वाहनों पर लदी कुल 4,798.08 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया