कुंडा: बाघवाइत गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई
महेशगंज थाना क्षेत्र के बाघवाइत गांव में मंगलवार रात संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोरी या अन्य आशंका के चलते भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। सीओ ने बुधवार शाम 6 बजे बताया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और थाने ले आई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।