गुमला: पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ गुमला शहर में पेपर बैग डे पर रैली निकाली गई
Gumla, Gumla | Jul 11, 2025 “पेपर बैग डे ” प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों की जगह पेपर बैग के प्रयोग के माध्यम से ग्रीन इन्वायरन्मेंट का संदेश देता है।पर्यावरण संरक्षण के तहत पालीथीन बैग की जगह क्लाथ बैग एवं पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन एनसीसी डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के एनसीसी कैडेट्स ने नगर में जागरूकता रैली निकाली।