बड़गांव: रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ स्वर्ण कलश एवं ध्वजदण्ड स्थापना का पाटोत्सव
रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को स्वर्ण कलश एवं ध्वजदण्ड स्थापना पाटोत्सव श्रद्धा और भव्यता से सम्पन्न हुआ। तेजसिंह सरूपरिया की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में विशेष श्रृंगार, हवन, ध्वजारोहण, महाआरती व गो-पूजन हुआ। मंदिर परिसर को सुंदर साज-सज्जा से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।