परसवाड़ा: परसवाड़ा में एक ही छत के नीचे अधिकारी और ग्रामीण : ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, 145 आवेदन मिले
आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान और प्रशासन व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत 14 अगस्त को परसवाड़ा में दूसरा शिविर आयोजित किया गया। सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न विभागों से संबंधित 145 आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।