बगोदर: बगोदर हरिहारधाम के पास विशाल बरगद का पेड़ अचानक गिरा, कोई हताहत नहीं
बगोदर हजारीबाग रोड के किनारे हरिहारधाम के पास बारिश के बीच शुक्रवार की सुबह आठ बजे अचानक विशाल बरगद पेड गिर गया।वही घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई। हलांकि किसी भी प्रकार की जनमाल की कोई नुकसान नही हुई है।पेड गिरने से कुछ देर के लिए वाहनो की आवागमन प्रभावित हो गई। घटना के बाद आस पास के लोगो की भीड जमा हो गई।