राघोगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत राघौगढ़ की ग्राम पंचायत में बनाए गए सोकपिट कंवरपुरा तलाव पर किया श्रमदान
Raghogarh, Guna | Jun 14, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जनपद पंचायत राघौगढ़ की पंचायत में जल संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत काम किया जा रहा है। 14 जून को जनपद पंचायत राघौगढ़ सीईओ शैलेंद्र यादव ने बताया, प्रत्येक पंचायत में पांच पांच सोकपीट बारिश का पानी संरक्षित करने बनाए गए हैं। राघोगढ़ नगर में कंवरपुरा तलाव पर गहरीकरण के लिए श्रमदान किया गया।