राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर दौराना में पेट्रोल पंप के सामने ऑटो पलटा, घायल हुए 12 लोगों में एक व्यक्ति की हुई मौत
Raghogarh, Guna | Jun 14, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर दौराना में पेट्रोल पंप के सामने 12 लोगों से भरा ऑटो पलट गया। जिसमें पूरनलाल मेर निवासी राघोगढ़ की मौत हो गई। परिजनों ने 14 जून को बताया, इंदौर कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस से रुठियाई रेलवे स्टेशन पर उतरकर ऑटो से राघोगढ़ आ रहे थे। अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से मौत हो गई। अन्य 11 लोग घायल हुए है। पुलिस जांच में जुटी है।