राघोगढ़: जेपी यूनिवर्सिटी के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, बाइक सवार घायल दंपत्ति अस्पताल में भर्ती, मामला हुआ दर्ज
Raghogarh, Guna | Jun 13, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र में जेपी यूनिवर्सिटी के पास दोपहर में दो बाईकों की टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरियादी प्रदीप शर्मा निवासी ग्राम आवन ने पुलिस को बताया, अपनी पत्नी जानकी के साथ बाइक से आवन से राघोगढ़ जा रहे थे। सामने से बाइक चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।