श्री गंगानगर: टीकाकरण माइक्रोप्लान की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 14, 2026
जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कोई भी बच्चा एवं गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए टीकाकरण माइक्रोप्लान की समीक्षा को लेकर शुक्रवार शाम 4:00 बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।