सिहोरा: नेशनल हाईवे 30 मोहसाम के पास कार-बाइक की टक्कर में सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे दो बुजुर्गों की मौत
सिहोरा थाना क्षेत्र की नेशनल हाईवे 30 मोहसाम गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम खुडा़वल निवासी करण सिंह लोधी उम्र 75 वर्ष और उमाशंकर लोधी उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।