रूपवास: खानुआ मोड़ पर कैलादेवी पदयात्रियों की सेवा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, क्षेत्र में जगह-जगह लगे भंडारे
कैलादेवी माता के दर्शन करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रूपवास क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के गांव खानुआ, फतेहपुर सीकरी मोड़ सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, जहां पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें भोजन, चाय-नाश्ता दे रहे है।