गुन्नौर: बबराला थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक युवक के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 108 एंबुलेंस सेवा में कर्मचारी है। वह ड्यूटी करने के लिए बुलंदशहर गया था। और पीड़ित की पत्नी घेर में गई थी। पीड़ित की 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी अभिषेक नामक युवक पीड़ित की पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया। पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज।