जलालाबाद: विश्राम नगर ककरहा में बारिश के कारण झोपड़ी गिरी, एसडीएम ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को दी राहत
शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद के ग्राम विश्रामनगर ककरहा, ग्राम पंचायत सिकंदरपुर अफगानान में तेज बारिश के दौरान मजदूर बृजेश कुशवाहा पुत्र भूधर की झोपड़ी गिर गई। हादसे में परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। खबर प्रकाशित होने के बाद उपजिलाधिकारी जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया