पन्ना: गहरा नाला जंगल बड़ागाँव में मिले शव मामले में पन्ना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Panna, Panna | Dec 15, 2024 थाना देवेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत गहरा नाला जंगल बड़ागाँव में मिले शव के संबंध में पन्ना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। प्रेम त्रिकोण के कारण वर्तमान प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी को उतारा था मौत के घाट, मामले के दोनो आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, 01 मोटर साइकिल एवं 02 मोबाइल जप्त।