पन्ना: अप्रिय घटना से बचने के लिए हिनौता गेट से पर्यटकों का प्रवेश कुछ समय के लिए बंद: पीटीआर फील्ड डायरेक्टर
Panna, Panna | Dec 15, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता गेट अंतर्गत कक्ष क्रमांक-535 में चार महिलाएं प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर चारा काट रही थी इसी दौरान बाघिन और उसके दो शावकों ने वृद्ध महिला फुलिया बाई पर अटैक कर दिया था और उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गए थे जिसके बाद कड़ी मशक्कत करने पर महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।