पन्ना: भोपाल से पन्ना पहुंचा 'नशामुक्त भारत' अभियान, नुक्कड़ नाटक और प्रेरणादायक सत्रों से जागरूकता
Panna, Panna | Dec 15, 2024 भोपाल से शुरू होकर पन्ना पहुंचे नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस अभियान में नुक्कड़ नाटकों और प्रेरणादायक सत्रों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर जोर दिया गया। बीके आशीष भाई और बीके रामजी भाई ने नशे को "मीठा ज़हर" बताते हुए इससे बचने की अपील की।