डंडा: अंधविश्वास के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत में दो भाइयों का विवाद सुलझाया
Danda, Garhwa | Sep 9, 2026 डंडा थाना क्षेत्र के गढ़ौटा टोला में अंधविश्वास को लेकर आपस में विवाद कर रहे दो सगे भाइयों का ग्रामीणों ने पंचायत कर विवाद समाप्त करा दिया। बैठक में ग्रामीणों ने न सिर्फ दोनों भाइयों के बीच समझौता कराया, बल्कि टोला को अंधविश्वास से मुक्त रखने का संकल्प भी लिया। बताया गया कि गढ़ौटा टोला निवासी पवन चौधरी और उनके छोटे भाई बली चौधरी के बीच