गिरियक: पावापुरी ओवरब्रिज के पास जानवर को बचाते हुए स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 2 लोग बाल-बाल बचे
Giriak, Nalanda | Nov 23, 2026 पावापुरी थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास रात्रि में अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वाहन पर सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पैंगरी गांव निवासी विकास कुमार चला रहे थे। वे अपने गांव से शादी समारोह में शामिल होने