पलामू जिले के हुसैनाबाद बीआरसी के रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर उर्फ सीताराम की हत्या साइकल चोरी के आरोप से बचने के लिए कर दी गयी थी। कांड में शामिल साला-बहनोई समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल बलुआ, लाठी एवं पूर्व में चोरी गई साइकल भी बरामद किया गया है।