झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने गुरूवार दोपहर 1 बजे मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर झारखंड आन्दोलनकारियों को मरणोपरांत एक लाख रुपया देने की घोषणा पर कहा कि बेहतर रहेगा कि मुख्यमंत्री आन्दोलनकारियों को जीते जी सम्मान राशि दें।