पलामू पुलिस ने छतरपुर में हुए बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव के मृत्युंजय साह हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। यह हत्या 12 जून 2023 को हुई थी। प्रेम प्रसंग के कारण हत्या कर दी गई थी। आरोपी बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के पिपरा बगाही मधुपुर के अमित मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।