मेदिनीनगर (डालटनगंज): छतरपुर की ज्वेलरी दुकान से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवर खरीदने वाला बिहार का सोना कारोबारी गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने छतरपुर में अशोक कुमार सोनी की ज्वेलरी दुकान में 9 अप्रैल 2025 को सोना और चांदी के बने गहने चोरी कांड में दर्ज एफआइआर के आधार पर बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपि के जेवर कारोबारी एवं लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 6 किलो चांदी से बने गहने और 14 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया।