गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के ककरघट गांव में रविवार को चोरों ने एक महिला के घर को निशाना बनाया। सुशीला टुडू के घर से करीब 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और कांसे के बर्तन चोरी होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने भाग रहे तीन युवकों में से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान सुमित वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल, मोबाइल और कुछ बर्तन बरामद किए हैं। वहीं, दो अन्य युवक फरार हैं।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
📍 स्थान: ककरघट गांव, मेहरमा, गोड्डा।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज।
#SanthalHoolExpress #GoddaNews #MehermaNews #JharkhandNews #CrimeNews #BreakingNews #SahibganjNews #HindiNews