कुंडा: टेकी पट्टी हरबसपुर में सिविल कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद नायब तहसीलदार की उपस्थिति में नाली खुदवाने का आरोप
बाघराय क्षेत्र स्थित टेकी पट्टी हरबसपुर में सिविल कोर्ट का स्थगन आदेश होने के बावजूद, नायब तहसीलदार की उपस्थिति में 31 जुलाई 2026 को जेसीबी से जबरन नाली खुदवाए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 2 बजे पीड़ित त्रिभुवन यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अजय कुमार यादव से न्याय की गुहार लगाई है, जिस पर एसडीएम ने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वास