बड़गांव: हिराण मगरी स्थित स्कूल में चल रही 2 दिवसीय चौथी महाराणा प्रताप कप कराटे चैंपियनशिप का समापन, अंतिम दिन हुआ काता इवेंट
उदयपुर के महावीर विद्या मंदिर में दो दिवसीय चौथी महाराणा प्रताप कप कराटे चैंपियनशिप-2025 का समापन हुआ। दूसरे दिन हुए काता इवेंट में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं को अतिथियों ने महाराणा प्रताप अंकित मैडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।