रंगरा प्रखंड में रिंग बांध का कटा हिस्सा 15 वर्षों बाद भी नहीं बन सका है। इससे सहोड़ा, मदरौनी और सधुआ चापर पंचायत के करीब 50 हजार परिवारों पर फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो रेल और सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा।