जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा अमृत सरोवर 2.0 के अंतर्गत नगर विकास योजना के तहत जनपद चित्रकूट में स्थित राणा तालाब के रीजुवनेशन (कायाकल्प) कार्य का निरीक्षण किया गया
परियोजना का क्रियान्वयन यूपीपीसीएल (इकाई-13, बांदा) द्वारा किया जा रहा है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹193.92 लाख है। कार्य का शुभारंभ जनवरी 2024 में हुआ तथा इसे जून 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक परियोजना के लिए ₹95.63 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसका 100 प्रतिशत व्यय किया जा चुका है।
वर्तमान में परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 49 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। अब तक तालाब की साफ-सफाई एवं खुदाई, बच्चों की ड्रेसिंग, इनलेट-आउटलेट निर्माण, घाट का स्ट्रक्चर, गज़ीबो की फाउंडेशन, ड्रेनेज कार्य तथा ट्रैक पर कॉलम खड़े करने जैसे प्रमुख कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
परियोजना के अंतर्गत तालाब की मिट्टी खुदाई, मार-मलबा एवं कंकर कार्य, बेहया एवं जलकुंभी की कटाई, घाट निर्माण, बाउंड्री एवं इनर ग्रीन फेंसिंग, प्रवेश द्वार, इंटरलॉकिंग टाइल्स, विजिटर शेड, बच्चों के खेल उपकरण, ओपन जिम, सबमर्सिबल पंप एवं पाइपलाइन, स्टोन पिचिंग, ड्रेन, हॉर्टिकल्चर, साइनेज, सोलर हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइट, बेंच एवं पेयजल सुविधा सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्य संस्था को निर्देशित किया गया कि योजना से संबंधित अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए हस्तांतरण की प्रक्रिया की जाए।
प्रथम किश्त ₹28.62 लाख एवं द्वितीय किश्त ₹67.01 लाख, कुल ₹95.63 लाख की धनराशि जारी की गई है। शेष कार्यों को गति देने अवशेष धनराशि जारी किए जाने का अनुरोध संबंधित विभाग को भेजा गया है।
राणा तालाब के कायाकल्प से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं एवं आकर्षक पर्यटन स्थल उपलब्ध होगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद यह स्थल पर्यावरण संरक्षण, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।