Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
anujhanumat
देवांगना स्थित पंपापुर तीर्थकोट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण #Chitrakoot
Manikpur, Chitrakoot
| Aug 6, 2026
#chitrakoot
MORE NEWS
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने चित्रकूट स्थित राणा तालाब के कायाकल्प कार्य का निरीक्षण किया #Chitrakoot
Manikpur, Chitrakoot | Aug 6, 2026
जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा अमृत सरोवर 2.0 के अंतर्गत नगर विकास योजना के तहत जनपद चित्रकूट में स्थित राणा तालाब के रीजुवनेशन (कायाकल्प) कार्य का निरीक्षण किया गया परियोजना का क्रियान्वयन यूपीपीसीएल (इकाई-13, बांदा) द्वारा किया जा रहा है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹193.92 लाख है। कार्य का शुभारंभ जनवरी 2024 में हुआ तथा इसे जून 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक परियोजना के लिए ₹95.63 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसका 100 प्रतिशत व्यय किया जा चुका है। वर्तमान में परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 49 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। अब तक तालाब की साफ-सफाई एवं खुदाई, बच्चों की ड्रेसिंग, इनलेट-आउटलेट निर्माण, घाट का स्ट्रक्चर, गज़ीबो की फाउंडेशन, ड्रेनेज कार्य तथा ट्रैक पर कॉलम खड़े करने जैसे प्रमुख कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। परियोजना के अंतर्गत तालाब की मिट्टी खुदाई, मार-मलबा एवं कंकर कार्य, बेहया एवं जलकुंभी की कटाई, घाट निर्माण, बाउंड्री एवं इनर ग्रीन फेंसिंग, प्रवेश द्वार, इंटरलॉकिंग टाइल्स, विजिटर शेड, बच्चों के खेल उपकरण, ओपन जिम, सबमर्सिबल पंप एवं पाइपलाइन, स्टोन पिचिंग, ड्रेन, हॉर्टिकल्चर, साइनेज, सोलर हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइट, बेंच एवं पेयजल सुविधा सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्य संस्था को निर्देशित किया गया कि योजना से संबंधित अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए हस्तांतरण की प्रक्रिया की जाए। प्रथम किश्त ₹28.62 लाख एवं द्वितीय किश्त ₹67.01 लाख, कुल ₹95.63 लाख की धनराशि जारी की गई है। शेष कार्यों को गति देने अवशेष धनराशि जारी किए जाने का अनुरोध संबंधित विभाग को भेजा गया है। राणा तालाब के कायाकल्प से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं एवं आकर्षक पर्यटन स्थल उपलब्ध होगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद यह स्थल पर्यावरण संरक्षण, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।
Manikpur, Chitrakoot | Aug 6, 2026
#चित्रकूट मानिकपुर ब्लॉक अंतर्गत ऊँचाडीह ग्राम पंचायत के चमरौहा मजरे में सड़कें हुई कीचड़युक्त, गांव में गंदगी का अंबार चमरौहा गांव के अंदर ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छ भारत अभियान की पोल खुली
Manikpur, Chitrakoot | Aug 6, 2026
देवांगना स्थित पंपापुर तीर्थकोट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज देवांगना स्थित पंपापुर तीर्थकोट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, कर्वी को निर्देशित किया कि तीर्थस्थल पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक सप्ताह लिखित रूप से कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित की जाए, जिससे परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं निरंतर बनी रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि पंपापुर तीर्थकोट एक सुंदर एवं रमणीय धार्मिक स्थल है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तीर्थकोट के ऋषि का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा भगवान श्री हनुमान जी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। स्थानीय नागरिकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही कराते हुए शेड का निर्माण कराने तथा मंदिर परिसर की सीढ़ियों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं एवं भंडारा आयोजकों से अपील की कि भोजन उपरांत प्रयुक्त पत्तल एवं अन्य अपशिष्ट निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा परिसर में इधर-उधर न फैलाएं, जिससे तीर्थस्थल की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे। #चित्रकूट
Manikpur, Chitrakoot | Aug 6, 2026