बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित हरिजन बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में बिजली के तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र अरशद अहमद की मौत हो गई। मृतक अरशद अहमद पुत्र मोहम्मद इजहार अहमद, ग्राम पोस्ट बिसुकिया, थाना गड़वार का निवासी था।
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि स्कूल में शिक्षक बच्चों से पेड़ पर चढ़वाकर लौकी तुड़वा रहे थे। इसी दौरान अरशद बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों के आरोपों ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
#Ballia #BalliaNews #Garwar #SchoolAccident #बलिया #गड़वार #BalliaKhabar
Belthara Road, Ballia | Nov 2, 2026