तीन दिनों तक लगातार #बारिश और चक्रवाती #तूफान ‘#अर्नब’ के कहर के बाद खिली चटक धूप ने लोगों को राहत का अहसास कराया, लेकिन सोमवार की सुबह मौसम ने अचानक फिर करवट बदल ली। सुबह होते ही #बलिया#बेल्थरारोड समेत आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चादर छा गई। आलम यह रहा कि रेलवे ट्रैक पर गुजरती ट्रेन तक कोहरे में ओझल नजर आई। दृश्यता घटकर महज 10 मीटर के आसपास रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर भी सतर्कता बरतने की जरूरत बढ़ गई। नवंबर की शुरुआत में मौसम के इस बदले मिजाज ने ठंड की दस्तक और कोहरे के बढ़ते प्रभाव का साफ संकेत दे दिया है। सुबह की धुंध ने जहां लोगों को सर्दी का एहसास कराया, वहीं वाहन चालकों और रेल यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#DenseFog #WeatherUpdate #BalliaNews #WinterIsComing #UttarPradeshWeather