मुगलसराय: छठ पर्व के चलते पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में भारी भीड़
छठ महापर्व के कारण पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़ इतनी बढ़ गई है कि यात्रियों को जगह न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यात्रियों ने अतिरिक्त ट्रेनें और कोच बढ़ाने की मांग की है।