सारठ: CHC में आउटसोर्सिंग कर्मियों का विरोध, 4 महीने से मानदेय नहीं मिला, सफाईकर्मी, ड्रेसर, चालक शामिल
सारठ CHC में आउटसोर्सिंग के तहत बहाल सफाईकर्मी, एंबुलेंस चालक, ड्रेसर आदि ने 4 माह से मानदेय नहीं मिलने पर शनिवार दोपहर CHC गेट पर खड़े होकर विरोध जताया। बताया कि पहले बालाजी कंपनी से बहाली हुआ था तो हर माह भुगतान होता था, लेकिन जब से सामंता कंपनी आया है, सब लोग परेशान है और पिछले 4 महीने से मानदेय नहीं मिलने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है