गुलाना: लोकसभा चुनाव एवं आचार संहिता को लेकर अकोदिया थाना पुलिस कर रही क्षेत्र में लगातार वाहनों की चेकिंग
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के दिशा निर्देश अनुसार अकोदिया थाना पुलिस सक्रिय है। शनिवार को अकोदिया थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग की गई और लोगों को आचार संहिता के नियमों के पालन की समझाइश दी गई। ग्रामीण जन एवं रहवासियों को समझाइश दी जा रही है कि आचार संहिता का नियमों का पालन करें।