गुलाना: ग्राम तिंगजपुर में खेत पर प्याज चुराने आए चोरों ने किसान के साथ कि मारपीट, एक चोर को किसानों ने पकड़ा
ग्राम तिंगजपुर में एक खेत में प्याज की चोरी करने आए बदमाशों और किसान के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक किसान गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ पर सलसलाई पुलिस को सौंप दिया। जबकि एक चोर मौके से भाग गया। ग्राम तिंगजपुर निवासी संजय प्रजापत ने बताया कि प्याज की फसल चुराने के लिए दो चोर उनके खेत पर पहुंचे थे।